HomeHimachalतलवारबाजी में सिरमौर का 'अभिजीत' लक्ष्य: राज्य स्तर पर जीता गोल्ड, अब...

तलवारबाजी में सिरमौर का ‘अभिजीत’ लक्ष्य: राज्य स्तर पर जीता गोल्ड, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

हाल ही में अभिजीत ने हिमाचल प्रदेश अंडर-20 फेंसिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, जिसके बाद उनका चयन जनवरी माह के पहले हफ्ते में ओडिशा में होने वाले नेशनल फेंसिंग टूर्नामेंट के लिए हुआ है। अभिजीत ठाकुर पिछले 4 वर्षों से तलवारबाजी खेल की बारीकियां अपने बड़े भाई एवं कोच विश्वजीत सिंह ठाकुर से सीख रहे हैं।

नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के राज्यों मलाना गांव के अभिजीत ठाकुर का तलवारबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

हाल ही में अभिजीत ने हिमाचल प्रदेश अंडर-20 फेंसिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, जिसके बाद उनका चयन जनवरी माह के पहले हफ्ते में ओडिशा में होने वाले नेशनल फेंसिंग टूर्नामेंट के लिए हुआ है। अभिजीत ठाकुर पिछले 4 वर्षों से तलवारबाजी खेल की बारीकियां अपने बड़े भाई एवं कोच विश्वजीत सिंह ठाकुर से सीख रहे हैं। उनके पिता राजेश ठाकुर स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनके दादा भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

ये भी पढ़ें:  जापान में दम दिखाएंगी हिमाचल की 4 बेटियां, एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम का चयन

वर्तमान में अभिजीत ठाकुर पंजाब विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। बता दें कि अभिजीत ठाकुर के बड़े भाई विश्वजीत सिंह ठाकुर भी नेशनल मेडलिस्ट हैं और हाल ही में उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। तलवारबाजी के इस खेल में दोनों भाई क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  Municipal Council Nahan : 4 जनवरी को बुलाई बैठक रद्द, सांसद की बहन बनीं रहेंगी चेयरमैन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More