HomeHimachalUnaHimachal : SDM पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के...

Himachal : SDM पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के गंभीर आरोप, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई, केस

आरोप है कि 10 अगस्त 2025 को शादी का वादा कर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने न केवल उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, बल्कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। युवती ने बताया कि आरोपी इस वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक उच्च प्रशासनिक अधिकारी (HPAS) पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी विश्व मोहन देव चौहान ऊना में SDM के पद पर तैनात हैं। पीड़िता ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और फिर निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह एक ताइक्वांडो खिलाड़ी है। आरोपी अधिकारी ने खुद उससे संपर्क किया था और खेल को बढ़ावा देने के बहाने उसे अपने दफ्तर बुलाया। युवती के अनुसार जब वह वहां पहुंची तो अधिकारी उसे अपना चैंबर दिखाने के बहाने भीतर ले गया, जहां उन्होंने प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया।

ये भी पढ़ें:  आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, यहां 14 और 15 जनवरी को साक्षात्कार

आरोप है कि 10 अगस्त 2025 को शादी का वादा कर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने न केवल उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, बल्कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। युवती ने बताया कि आरोपी इस वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपी ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर 28 अगस्त, 8 सितंबर, 15 सितंबर और 17 सितंबर को भी उसे मिलने के लिए मजबूर किया और दबाव बनाकर जबरन संबंध बनाए। युवती ने बताया कि जब उसने अधिकारी से शादी की बात की तो वह मुकर गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के अनुभव शर्मा बने बेस्ट 3 प्वाइंट शूटर, जीता 11,000 का नगद पुरस्कार

आरोपी ने कहा कि उसकी पहले ही किसी दूसरी लड़की से सगाई हो चुकी है। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। बता दें कि एसडीएम ऊना जिला सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र की हरिपुरधार तहसील के घरड़िया (कोरग) गांव के रहने वाले हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More