होमHimachalHamirpurहमीरपुर में 60 पदों पर निकली भर्ती, 22 अगस्त को इंटरव्यू, 22...

हमीरपुर में 60 पदों पर निकली भर्ती, 22 अगस्त को इंटरव्यू, 22 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 60 पदों को भरने के लिए 22 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 60 पदों को भरने के लिए 22 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। ये साक्षात्कार बाज सिक्योरिटी सर्विसेज एंड मैन पॉवर नालागढ़ द्वारा लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि वेल्डर एवं हेल्पर के 30 पदों के लिए वेल्डर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष पात्र होंगे। इनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

सिक्योरिटी सुपरवाइजर और महिला एवं पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 30 पदों के लिए अभ्यर्थी दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए। महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की आयु 23 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  120 पदों पर निकली सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती, 24 हजार तक वेतन; इस तारीख से होंगे इंटरव्यू

इन सभी उम्मीदवारों के कार्य स्थल नालागढ़ और बद्दी में ही होंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  हाटी समिति के वरिष्ठ सलाहकार बहादुर सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन, समुदाय में शोक की लहर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More