Home Himachal Sirmaur काली मठ के पीठाधीश्वर स्वामी शरभेश्वरानंद भैरव महाराज ने गोद लिया पलाशला...

काली मठ के पीठाधीश्वर स्वामी शरभेश्वरानंद भैरव महाराज ने गोद लिया पलाशला स्कूल

स्वामी ने कहा कि विद्यालय में यदि किसी भी प्रकार की शैक्षणिक, भौतिक अथवा अन्य आवश्यकता उत्पन्न होती हैं तो उनके समाधान के लिए वे स्वयं एवं काली मठ फाउंडेशन के माध्यम से हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

0

राजगढ़ : राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलाशला में विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी शरभेश्वरानंद भैरव महाराज पीठाधीश्वर काली मठ एवं धर्माधीश हिंदू तख्त विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यालय की विभागीय प्रभारी मनोरमा ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, शिक्षिका नीलम कुमार और ग्राम वासियों ने स्वामी के समक्ष विद्यालय को गोद लेने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वामी शरभेश्वरानंद भैरव महाराज ने सहर्ष स्वीकार किया।

अपने संबोधन में स्वामी ने कहा कि विद्यालय में यदि किसी भी प्रकार की शैक्षणिक, भौतिक अथवा अन्य आवश्यकता उत्पन्न होती हैं तो उनके समाधान के लिए वे स्वयं एवं काली मठ फाउंडेशन के माध्यम से हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि किसी विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के लिए फाउंडेशन की सहायता की आवश्यकता पड़ी, तो उसे पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं में रोपे फलदार और फूलदार पौधे

इस अवसर पर स्वामी ने विद्यालय प्रबंधन को सहयोग स्वरूप 11 हजार की धनराशि प्रदान की और भविष्य में भी विद्यालय की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में गुरु मां, काली मठ फाउंडेशन के उप सचिव नंदराम कश्यप, क्षेत्र के नंबरदार चेतराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।