Home Himachal Sirmaur पांवटा साहिब मेले में झूला संचालकों पर मनमानी वसूली के आरोप, रात...

पांवटा साहिब मेले में झूला संचालकों पर मनमानी वसूली के आरोप, रात 10 बजे के बाद भी बज रहे स्पीकर, मरीज परेशान

लोगों का कहना है कि झूलों की टिकट तय दरों से अधिक कीमत पर बेची जा रही है, जबकि नियमों के अनुसार जीएसटी सहित टिकट के रेट पहले ही निर्धारित किए गए थे।

0

पांवटा साहिब : स्थानीय मेला ग्राउंड में लगे झूलों को लेकर अव्यवस्थाओं और मनमानी वसूली के आरोप सामने आए हैं। लोगों का कहना है कि झूलों की टिकट तय दरों से अधिक कीमत पर बेची जा रही है, जबकि नियमों के अनुसार जीएसटी सहित टिकट के रेट पहले ही निर्धारित किए गए थे। इसके साथ ही रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में स्पीकर और झूलों के संचालन से आसपास रहने वाले लोग और अस्पताल में भर्ती मरीज परेशान हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि झूला संचालक तय दरों से अधिक पैसे वसूल रहा है और इस पूरे मामले में नगर पालिका के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत भी बताई जा रही है। उनका कहना है कि झूलों के रेट पहले से तय किए गए थे, जिसमें जीएसटी भी शामिल है, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार अतिरिक्त पैसे वसूल कर मनमानी कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की मौत, पति बेसुध, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मेला ग्राउंड के आसपास रात 10 बजे के बाद भी स्पीकर तेज आवाज में चलाए जा रहे हैं और झूलों की आवाज लगातार गूंजती रहती है। मेला ग्राउंड से कुछ ही दूरी पर अस्पताल है, जिससे वहां भर्ती मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार झूलों की रोजाना फिटनेस जांच की बात कही जाती है, लेकिन इसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई जगह झूलों से जुड़े हादसे सामने आ चुके हैं, इसलिए प्रशासन को इस मामले में सख्ती से जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन में की जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, दिए ये निर्देश