HomeHimachalSolanठोडो मैदान में हुआ ‘पासवर्ड फॉर हैप्पीनेस’ कार्यक्रम, स्वास्थ्य और लोक निर्माण...

ठोडो मैदान में हुआ ‘पासवर्ड फॉर हैप्पीनेस’ कार्यक्रम, स्वास्थ्य और लोक निर्माण मंत्री रहे मौजूद

राजयोगिनी सिस्टर बी.के शिवानी आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं प्रेरक वक्ता ने इस अवसर पर आयोजित दिव्य सत्र में सरल, गहन और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाले प्रेरक विचारों से खुशी के पासवर्ड पर दिव्य प्रकाश डाला।

सोलन : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में शुक्रवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम ‘पासवर्ड फॉर हैप्पीनेस’ का आयोजन किया गया। राजयोगिनी सिस्टर बी.के शिवानी आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं प्रेरक वक्ता ने इस अवसर पर आयोजित दिव्य सत्र में सरल, गहन और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाले प्रेरक विचारों से खुशी के पासवर्ड पर दिव्य प्रकाश डाला।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे। नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, शिव कुमार, अन्य पदाधिकारी, डीसी सोलन मनमोहन शर्मा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक सुषमा दीदी, अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रोता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  स्टेट सब-जूनियर रग्बी चैंपियनशिप के खिताब पर सिरमौर का कब्जा, बालक-बालिका दोनों वर्गों ने जीते स्वर्ण पदक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More