HomeHimachalSirmaurकलश यात्रा के साथ भूर्शिंग महादेव मंदिर में शुरू हुआ 10 दिवसीय...

कलश यात्रा के साथ भूर्शिंग महादेव मंदिर में शुरू हुआ 10 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ

जिला सिरमौर के पच्छाद में भूर्शिंग महादेव मंदिर में रविवार को 10 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।

सराहां : जिला सिरमौर के पच्छाद में भूर्शिंग महादेव मंदिर में रविवार को 10 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह 11 बजे शुरू हुई कलश यात्रा में विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और करीब 1 बजे यात्रा मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन अत्री ने बताया कि सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस बार भी शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। ब्यास पीठ से आचार्य पवन शर्मा ने कथा का वाचन शुरू किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता निभाई।

ये भी पढ़ें:  TB free India campaign: सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगी ऐसी एक्स-रे मशीन, घर पर होगी जांच

कथा के पहले दिन विद्येश्वर संहिता के अंतर्गत शिव महिमा, रुद्राक्ष का महत्व, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया कि जीवन में दुखों से मुक्ति के लिए भगवान शिव की शरण में जाना ही सर्वोत्तम मार्ग है और शिव भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव है।

आयोजन के तहत 6 से 14 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 11 बजे तक मूल पाठ और पूजा-अर्चना होगी, जबकि दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 4 से 4:30 बजे तक आरती और प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद देर शाम तक भंडारा आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे चिट्टे के आरोपी, नाहन मेडिकल कॉलेज शहर से बाहर होगा शिफ्ट! पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले

कथा के समापन दिवस पर 15 अप्रैल को सुबह 8 बजे से हवन यज्ञ शुरू होगा, जिसकी पूर्णाहुति 10:15 बजे होगी। अंतिम दिन 11 बजे से 1 बजे तक कथा और उसके बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Latest Articles

Explore More