भारी अंधड़ से उड़ी वृद्ध महिला के घर की छत्त, बेटा चोटिल

वृद्ध महिला झरडी देवी अपने बेटे राजू राम के साथ गुमरा में रहती हैं। यह एक छोटा गांव है।

0

शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत दूरदराज क्षेत्र रोनहाट के गुमरा क्षेत्र में आए भारी अंधड़ से एक वृद्ध महिला के कच्चे घर को नुकसान पहुंचा है।

गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस बीच उनके बेटे को हल्की चोटें आई हैं। वृद्ध महिला झरडी देवी अपने बेटे राजू राम के साथ गुमरा में रहती हैं। यह एक छोटा गांव है।

यहां महिला का कच्चा घर है, जिस पर टीन की चद्दरों की छत्त बनी है। अंधड़ से छत्त का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। महिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें:  एकादशी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण

बता दें कि इन दिनों प्रदेश में मौसम की बेरुखी देखने को मिल रही है। आए दिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और तूफान जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। इसी तूफान में रोनहाट से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुमरा गांव में वृद्ध महिला का घर क्षतिग्रस्त हो गया। महिला अपने छोटे बेटे के साथ यहां रहती है।

ये भी पढ़ें:  38वीं नेशनल गेम्स : हिमाचल की बेटियां फिर बनीं नेशनल कबड्डी चैंपियन, हरियाणा हराया, लगाई हैट्रिक