HomeHimachalSirmaurसिरमौर के प्राइमरी स्कूलों में तैनात 17 JBT को मिला नियमितिकरण का...

सिरमौर के प्राइमरी स्कूलों में तैनात 17 JBT को मिला नियमितिकरण का तोहफा, आदेश जारी, देखें लिस्ट

जिला सिरमौर में अनुबंध आधार पर कार्यरत 17 जेबीटी शिक्षकों को नियमित कर दिया गया है। 31 मार्च 2026 तक दो साल की सेवा पूरी करने वाले इन शिक्षकों के लिए 16 अप्रैल 2026 को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सिरमौर द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया।

नाहन : जिला सिरमौर में अनुबंध आधार पर कार्यरत 17 जेबीटी शिक्षकों को नियमित कर दिया गया है। 31 मार्च 2026 तक दो साल की सेवा पूरी करने वाले इन शिक्षकों के लिए नियमितिकरण को लेकर 16 अप्रैल 2026 को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा,  सिरमौर द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया।

शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री राजीव ठाकुर ने बताया कि श्वेता जीपीएस क्यार मंगोला (सतौन), कल्पना जीपीएस बड़ा लाणी (शिलाई), मोनल ठाकुर जीपीएस क्यारी (सुरला), संजय कुमार जीपीएस अरलू (नौहराधार), तरन्नुम जहां जीपीएस विक्रम का बाग (सुरला) , पूनम चौधरी जीपीएस ज्वालापुर (पांवटा साहिब), कविता कुमारी जीपीएस पाब-3 (बकरास), शिव राम जीपीएस बमराड़ (बकरास), चंद्रावती जीसीपीएस द्राबली (रोनहाट) , मस्त राम जीपीएस बड़वाना (संगड़ाह), सुनील कुमार जीपीएस जासवी (रोनहाट), नीलम जीपीएस जबयाणा (नारग), आदित्य कुमार जीपीएस देववाला (माजरा), राम किशन जीपीएस झील (माजरा), श्याम लाल जीपीएस वासू (नारग), पूनम देवी जीपीएस लजवा (संगड़ाह) और रविंद्र कुमार जीपीएस खील (सतौन) को नियमित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  LSD केस में STF के 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, कुल्लू में पकड़कर छोड़ दिए थे तस्कर, शिमला में खुला बड़ा राज

ये सभी शिक्षक जिला के विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अनुबंध आधार पर कार्यरत थे। नियमितीकरण के साथ ही इन शिक्षकों को पे मैट्रिक्स लेवल-08 के सेल-1 में 29,700 रुपये का मूल वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। यह निर्णय जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश और राज्य सरकार के निर्देशों के आधार पर लिया गया है। जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों के सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

यदि किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो तुरंत विभाग को सूचित किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी शिक्षक के खिलाफ कोई विभागीय या विजिलेंस मामला लंबित न हो। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमित किए गए शिक्षकों को भविष्य में कहीं भी तैनात किया जा सकता है और आवश्यक प्रशिक्षण या योग्यता सुधार करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में शर्तें पूरी न करने पर नियमितीकरण रद्द किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  विंटर अलर्ट : प्रारंभिक शिक्षा विभाग सिरमौर ने जारी की 'एडवाइजरी', सभी स्कूल प्रमुखों को दिए ये निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More