HomeHimachalSirmaurसिरमौर में दर्दनाक हादसा: पुल से रेहड़ी समेत नीचे गिरा 27 वर्षीय...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: पुल से रेहड़ी समेत नीचे गिरा 27 वर्षीय युवक, गई जान, क्षेत्र में शोक

सिरमौर जिले के बर्मा पापड़ी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। रेहड़ी लेकर पुल से गुजर रहे युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे गिर गया।

कालाअंब : सिरमौर जिले के बर्मा पापड़ी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। रेहड़ी लेकर पुल से गुजर रहे युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राम लाल (27) निवासी बर्मापापड़ी अपनी रेहड़ी लेकर पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी का विजन: विला राउंड को बनाएंगे नाहन की सबसे आकर्षक पहचान, सैरगाह के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने युवक को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि बर्मापापड़ी क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलने पर कालाअंब पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन बिजली बोर्ड में बढ़ा फील्ड कर्मचारियों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी; अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More