Home Himachal Sirmaur सिरमौर में दर्दनाक हादसा: बांदल-सुराख सड़क पर गहरी खाई में लुढ़की कार,...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: बांदल-सुराख सड़क पर गहरी खाई में लुढ़की कार, दो लोगों की गई जान

जब एक आल्टो कार में सवार दो लोग क्यार के पास पहुंचे तो चालक अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे लुढ़कती हुई गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए

0
accident

श्री रेणुकाजी : जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। बांदल-सुराख सड़क पर क्यार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार करीब 12 बजे हुआ, जब एक आल्टो कार में सवार दो लोग क्यार के पास पहुंचे तो चालक अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे लुढ़कती हुई गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:  हाथियों को भगाएगी मधुमक्खियों की फौज, वन विभाग ने यहां किए ये पुख्ता इंतजाम

मृतकों की पहचान अनिल कुमार (36) पुत्र बलबीर सिंह निवासी खालाक्यार और गुमान सिंह (48) पुत्र अमर सिंह निवासी धार टारन के रूप में हुई है। हादसे में अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गुमान सिंह ने नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह चालक का वाहन पर से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नैना टिक्कर में आग की भेंट चढ़ी दुकान, लाखों के नुकसान का अनुमान