HomeHimachalSirmaurस्वास्थ्य केंद्र धगेड़ा में शुरू हुआ मुफ्त HPV टीकाकरण, ददाहू में बीएमओ...

स्वास्थ्य केंद्र धगेड़ा में शुरू हुआ मुफ्त HPV टीकाकरण, ददाहू में बीएमओ डॉ. मोनीषा ने किया अभियान का शुभारंभ

डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि सरकार द्वारा यह टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से सुरक्षित करना है।

नाहन/ददाहू : बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में जिला सिरमौर में रविवार को एचपीवी (HPV) टीकाकरण की शुरुआत हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खंड धगेड़ा के तहत मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र ददाहू में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने किशोरियों को टीका लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।

डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि सरकार द्वारा यह टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से सुरक्षित करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  धौण स्कूल में लगा हेल्थ चेकअप कैंप, 150 बच्चों समेत अभिभावकों व कर्मियों की जांच के साथ दिए हेल्थ टिप्स

उन्होंने बताया कि “गार्डासिल” नामक यह वैक्सीन HPV के 6, 11, 16 और 18 प्रकार के वायरस से सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण माने जाते हैं। यह वैक्सीन कई देशों में वर्षों से सुरक्षित रूप से उपयोग में लाई जा रही है और लगभग 93 प्रतिशत तक सुरक्षा देने में सक्षम है।

14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियां इस टीकाकरण के लिए पात्र हैं। यह अभियान ददाहू और नाहन में संचालित किया जा रहा है, जो किशोरियां पहले दिन टीकाकरण नहीं करवा पाई हैं, उनके लिए 5 अप्रैल और 12 अप्रैल 2026 को भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में मानसून की पहली बारिश ने दिखाए तीखे तेवर, 4 की मौत... 35 सड़कें बंद, 127 ट्रांसफार्मर ठप

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि टीकाकरण के लिए किशोरियों को अपना आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. छवि बंसल, स्वास्थ्य शिक्षिका राठौर, बीपीएम रोहित चौधरी, सुपरवाइजर दीपाली सहित वैक्सीनेटर, सीएचओ और आशा वर्कर्स मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More