HomeHimachalSirmaurत्रिलोकपुर ने तुम्बी को हराकर जीता बाबा बटौड़िया क्रिकेट कप 2026, बर्मा...

त्रिलोकपुर ने तुम्बी को हराकर जीता बाबा बटौड़िया क्रिकेट कप 2026, बर्मा पापड़ी में 24 टीमों ने दिखाया दम

फाइनल मुकाबला हरियाणा के तुम्बी और हिमाचल प्रदेश के त्रिलोकपुर के बीच खेला गया, जिसमें त्रिलोकपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

नाहन : बर्मा पापड़ी में “नशा त्यागो, जिंदगी नहीं” अभियान के तहत आयोजित बाबा बटौड़िया क्रिकेट कप 2026 का रोमांचक समापन हुआ। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला हरियाणा के तुम्बी और हिमाचल प्रदेश के त्रिलोकपुर के बीच खेला गया, जिसमें त्रिलोकपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट के विजेता त्रिलोकपुर की टीम को 31,333 रुपये का प्रथम पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम तुम्बी (हरियाणा) को 16,666 रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज के रूप में iPhone 13 देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  सनौरा-छैला सड़क पर ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम, हादसा टला

टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजकों की ओर से हर मैच में चौके और छक्के लगाने पर भी नकद इनाम दिया गया। छक्का लगाने पर 1100 रुपये और चौका लगाने पर 500 रुपये की राशि की बारिश की गई, जिससे मैदान में रोमांच और भी बढ़ गया।

आयोजकों ने बताया कि बर्मा पापड़ी में इस तरह का क्रिकेट टूर्नामेंट हर साल आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मैचों का आनंद लेने के लिए मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस एकमात्र सरकारी स्कूल ने कई दिग्गजों को दिया 'चेकमेट', पाई ये पॉजिशन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More