होमHimachalSolanऑपरेशन सेफ स्ट्रीट: बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 10 दोपहिया वाहन पुलिस...

ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट: बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 10 दोपहिया वाहन पुलिस ने किए जब्त, 22 वाहनों के काटे चालान

बद्दी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से "ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट" के तहत विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के चल रहे 10 दोपहिया वाहनों को जब्त किया।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से “ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट” के तहत विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के चल रहे 10 दोपहिया वाहनों को जब्त किया। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 अन्य वाहनों के चालान भी किए गए।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देश पर पुलिस थाना बरोटीवाला क्षेत्र में यह विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा के पर्यवेक्षण में बरोटीवाला थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान सार्वजनिक सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे दोपहिया वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के भी चालान किए गए।

ये भी पढ़ें:  टी-मैट्स और लाइनमैन के 2000 पद भरेगी सरकार, इन अधिकारी-कर्मियों को 30 अप्रैल तक विभाग चुनने का विकल्प

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल कई बार छीना-झपटी जैसी वारदातों में किया जाता है। ऐसे वाहन अपराध में इस्तेमाल होने पर उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया, ताकि सड़क सुरक्षा मजबूत हो और कानून-व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

बद्दी पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप वैध नंबर प्लेट लगवाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना नंबर प्लेट या अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों के चयन पर मंथन, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More