HomeHimachalSirmaurबिल्ली को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, नाहन-सोलन एनएच पर हुआ...

बिल्ली को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, नाहन-सोलन एनएच पर हुआ हादसा

गनीमत यह रही कि इस हादसे में चालक और क्लीनर को ज्यादा चोटें नहीं आईं। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

नाहन : पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां के टिक्कर के समीप देर रात एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक नाहन से सोलन की तरफ जा रहा था।

जानकारी मिली है कि जैसे ही ट्रक सराहां से आगे टिक्कर के पास पहुंचा तो अचानक सड़क पर एक बिल्ली आने के कारण चालक ने जोरदार ब्रेक लगा दी। इसी दौरान लोड वाहन से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में चालक और क्लीनर को ज्यादा चोटें नहीं आईं। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें:  हृदयविदारक हादसा: लाल ढांग के पास मक्के से भरा ट्रक दो बाइकों पर पलटा, पिता और दो मासूम बेटियों समेत 4 की दर्दनाक मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। हादसे की पुष्टि एसएचओ जय सिंह ने की है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More