Home Himachal Sirmaur सिरमौर में बधाई मांगने को लेकर आपस में भिड़ गए किन्नरों के...

सिरमौर में बधाई मांगने को लेकर आपस में भिड़ गए किन्नरों के दो गुट, क्रॉस FIR

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के कुंडियों में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। किन्नर समुदाय के लोग कुंडियों गांव में बधाई मांगने गए थे, जहां उनके बीच किसी बात को लेकर हाथापाई शुरू हो गई।

0

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के कुंडियों में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। किन्नर समुदाय के लोग कुंडियों गांव में बधाई मांगने गए थे, जहां उनके बीच किसी बात को लेकर हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों गुटों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि बधाई मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  दलित शोषण मुक्ति मंच ने क्रैशर के खिलाफ डीसी को सौंपी शिकायत, कार्रवाई के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम

पहले मामले में शिकायतकर्ता जोया महंत निवासी गुज्जर कॉलोनी बद्रीपुर, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस को बताया कि वह अपनी साथियों आशा, नैना और शिवानी के साथ गांव कुंडियों में बधाई मांगने गई थी। इसी दौरान राजकुमारी उर्फ नर्गिस अपने साथियों समीर खान और खुशी उर्फ जानी के साथ वहां पहुंची और कथित तौर पर गाली-गलौच करते हुए डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में उसे बाजू, टांग और कमर में चोटें आईं हैं।

वहीं दूसरे मामले में शिकायतकर्ता राजकुमारी गद्दी पत्नी किन्नर निवासी वार्ड नंबर 9 देवीनगर, पांवटा साहिब ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी खुशी और चालक समीर के साथ गांव कुंडियों में बधाई लेने गई थी। वहां पहले से जोया, नैना, आशा और शिवानी बधाई मांग रहे थे। इस दौरान कहासुनी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जोया ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसे पेट, छाती और टांगों में चोटें आईं।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-07 पर दोसड़का इलाके में रात को अंधेरा, हर समय खतरे का साया

एसपी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।