HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में हाईवे पर 4 फीट तक भरा पानी, लोगों ने...

पांवटा साहिब में हाईवे पर 4 फीट तक भरा पानी, लोगों ने लगाया जाम; दुकानों और घरों में घुसा पानी, कालाअंब भी बेहाल

सिरमौर में मंगलवार को हुई मूसलधार बारिश ने पांवटा साहिब और कालाअंब में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सबसे ज्यादा खराब हालात पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्र में रहे

नाहन : जिला सिरमौर में मंगलवार को हुई मूसलधार बारिश ने पांवटा साहिब और कालाअंब में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सबसे ज्यादा खराब हालात पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्र में रहे, जहां नेशनल हाईवे पर करीब आधा किलोमीटर तक 3 से 4 फीट पानी भर गया।

पानी दुकानों और घरों में घुसने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हाईवे पर वाहन खड़े कर चंडीगढ़-देहरादून हाईवे पर जाम लगा दिया।

भूपपुर में नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी हाईवे पर जमा हो गया। देखते ही देखते पानी लोगों की दुकानों और घरों में घुस गया, जिससे सामान भी खराब हो गया। नाराज लोगों ने बीच सड़क पर वाहन खड़े कर नगर परिषद और नेशनल हाईवे प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

ये भी पढ़ें:  शिक्षक दिवस से पहले कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर होगा बड़ा फैसला, शिक्षकों पर दर्ज FIR और निलंबन भी होंगे वापस

सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े रहे कि जब तक नगर परिषद और नेशनल हाईवे के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। लोगों का कहना था कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।

उधर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में भी भारी बारिश के कारण कई सड़कें पानी में डूब गईं। जगह-जगह पानी भरने से छोटे वाहन गड्ढों और नालियों में फंसते रहे तथा वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें:  सुनील को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब, रूपेश चुने मैन ऑफ द सीरीज व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More