HomeAasthaहरिपुरधार में छड़ी यात्रा के साथ शुरू हुआ मां भंगायनी मेला, एसडीएम...

हरिपुरधार में छड़ी यात्रा के साथ शुरू हुआ मां भंगायनी मेला, एसडीएम ने किया शुभारंभ

इस मेले में जिला सिरमौर के अलावा उत्तराखंड और शिमला जिला की उप तहसील कुपवी से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

हरिपुरधार : जिला सिरमौर के हरिपुरधार में आयोजित होने वाला धार्मिक एवं पारंपरिक मां भंगायनी मेला शनिवार को माता की छड़ी यात्रा के साथ शुरू हुआ। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने छड़ी को मंदिर से रवाना करके मेले का शुभारंभ किया। ये तीन दिवसीय मेला 5 मई तक चलेगा। मेले का समापन प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे।

बता दें कि इस मेले में जिला सिरमौर के अलावा उत्तराखंड और शिमला जिला की उप तहसील कुपवी से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान मेले में लोग कपड़े, बर्तन व कई तरह के समान की जमकर खरीदारी करते हैं। मेले में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें:  पुलिस देख फैंक दिया लिफाफा, शक होने पर तलाशी ली तो निकला ये सामान

इस बार कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं मेले के मुख्य आकर्षण होंगे। करीब दो दशक के बाद कबड्डी व वॉलीबॉल की राज्यस्तरीय टीमों को टूर्नामेंट में आमंत्रित किया गया है। इस टूर्नामेंट में इस बार राष्ट्रीय स्तर के स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

मेले में राज्य स्तरीय टीमें आमंत्रित किए जाने से लोगों में काफी उत्साह है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी ने इस बार स्थानीय कलाकारों के अलावा हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायकों को मेले में आमंत्रित किया है।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हैंडबॉल में गोल्ड जीतकर लौटीं स्नेहा का जोरदार स्वागत, कोटड़ी व्यास में खुशी का माहौल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More