बीबीएन : बद्दी पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर स्कूल बसों की व्यापक चेकिंग की। पुलिस टीमों ने 62 स्कूली बसों का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की।
चेकिंग अभियान के दौरान बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, वाटर कैम्पर, फर्स्ट एड बॉक्स, चालक और परिचालक की वर्दी सहित अन्य जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई गई।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी पुलिस द्वारा बिना वर्दी के वाहन चलाने पर 9 चालान और बिना सीट बेल्ट के 3 चालान किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
