HomeHimachalSolanआधी रात हो रही थी नशे की तस्करी, भुक्की और चिट्टे के...

आधी रात हो रही थी नशे की तस्करी, भुक्की और चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचे 3 युवक, ऑल्टो कार भी जब्त

इस पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में ND&PS एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके पर ही नशा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया।

सोलन : नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सोलन पुलिस ने 3 युवकों को भुक्की और चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई रात के समय नाकेबंदी के दौरान अमल में लाई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी शहर की टीम ने न्यू मॉडर्न ढाबा के पास रूटीन नाकेबंदी के दौरान चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक ऑल्टो कार को चेकिंग के लिए रोका। कार में तीन युवक सवार थे, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 503 ग्राम चूरापोस्त और 4.43 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोलन जिले की अर्की तहसील के गांव साईं, डाकखाना बलेरा के रहने वाले रोहित (23), तरुण (27) और कैलाश चंद (29) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस को मिले 66 नए पैट्रोलिंग वाहन, सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में ND&PS एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके पर ही नशा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस अब तीनों गिरफ्तार युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले की जांच पूरी होने तक हर पहलू को खंगाला जाएगा।

ये भी पढ़ें:  शिमला पहुंचे 2025 बैच के प्रोबेशनर IAS अधिकारी, DC अनुपम कश्यप से की मुलाकात
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More