Home Himachal Solan सोलन स्टेशन पर रुके हिमालयन क्वीन, समाजसेवी व पूर्व नप चेयरमैन ने...

सोलन स्टेशन पर रुके हिमालयन क्वीन, समाजसेवी व पूर्व नप चेयरमैन ने रेल मंत्री को भेजी पाती

रेल मंत्री को लिखे पत्र में कुलराकेश पंत ने कहा कि कालका से चलकर शिमला जाने वाली हिमालयन क्वीन व शिमला से चलकर कालका जाने वाली ट्रेन संख्या 52455 और 52456 (डाउन) पहले सोलन में भी आते-जाते रुकती थी, लेकिन करीब एक साल पहले सोलन स्टेशन पर इसका ठहराव बंद कर दिया है।

0

सोलन : समाजसेवी एवं सोलन नप के पूर्व चेयरमैन कुलराकेश पंत ने रेलमंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर सोलन रेलवे स्टेशन पर हिमालयन क्वीन गाड़ी का स्टोपेज बनाने की मांग की है। उन्होंने शिमला लोकसभा सीट से सांसद सुरेश कश्यप व स्टेशन अधीक्षक सोलन को भी इसकी प्रति भेजी है।

रेल मंत्री को लिखे पत्र में कुलराकेश पंत ने कहा कि कालका से चलकर शिमला जाने वाली हिमालयन क्वीन व शिमला से चलकर कालका जाने वाली ट्रेन संख्या 52455 और 52456 (डाउन) पहले सोलन में भी आते-जाते रुकती थी, लेकिन करीब एक साल पहले सोलन स्टेशन पर इसका ठहराव बंद कर दिया है। इस कारण सोलन पहुंचने और गाड़ी से जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें:  पशु मित्र योजना : एक हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, रोजाना 4 घंटे काम, इतना मिलेगा मानदेय, भर्ती नियम तय

उन्होंने पत्र में लिखा कि सोलन जिला का मुख्यालय है। यहां पर केंद्र सरकार के दफ्तर तो हैं ही, एशिया की प्रसिद्ध डॉ. परमार यूनिवर्सिटी भी है। सोलन शिक्षा हब होने के कारण आस-पास बहुत सारे अन्य विश्वविद्यालय और शिक्षा के संस्थान भी हैं। उन्होंने मांग की कि इन सब बातों के मध्यनजर सोलन में भी इस रेलगाड़ी को 2-3 मिनट के लिए पहले की तरह रोका जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इस सेवा का लाभ मिल सकें।

ये भी पढ़ें:  NCRB से जुड़े सिरमौर के सभी 11 पुलिस थाने, स्थापित होगा साइबर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : मोहित चावला