HomeHimachalSolanझाड़माजरी में हिट एंड रन: तेज रफ्तार पिकअप ने राहगीर को मारी...

झाड़माजरी में हिट एंड रन: तेज रफ्तार पिकअप ने राहगीर को मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

हादसे के बाद घायल मनोज कुमार को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा कोलगेट कंपनी के पास हुआ।

बीबीएन : बरोटीवाला क्षेत्र के झाड़माजरी बाजार में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पर जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घायल मनोज कुमार को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा कोलगेट कंपनी के पास हुआ।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस थाना बरोटीवाला में इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के काटे चालान
सड़क सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट तथा अन्य नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:  किराये का कमरा लेकर चल रहा था ये अवैध काम, पुलिस ने अचानक दबिश देकर किया गिरफ्तार

मोटर वाहन अधिनियम के तहत अलग-अलग मामलों में कुल 342 चालान किए गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More