HomeHimachalSolanबद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ...

बद्दी पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ 3 दबोचे

पुलिस जिला बद्दी ने नालागढ़ क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 13.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बद्दी : पुलिस जिला बद्दी ने नालागढ़ क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 13.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने ND&PS Act के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स टीम ने हिमुड़ा कॉलोनी गांव रड़ियाली, नालागढ़ में एक किराये के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से 6.24 ग्राम चिट्टा, एक डिजिटल तराजू और 1950 रुपये नकद बरामद किए।

कार्रवाई के दौरान गोविंद शर्मा वार्ड नं. 4 नालागढ़ और जसप्रीत सिंह वार्ड नं. 2 नालागढ़ को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नालागढ़ में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, टकराने के बाद बोनट पर पलटी

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि दूसरे मामले में पुलिस चौकी जोघों की टीम ने अन्दरोला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हरमिंदर सिंह निवासी गांव अन्दरोला उपरला, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने आरोपी को अन्दरोला पुल के समीप काबू किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपनी जेब से एक पाउच और नकदी सड़क पर फेंक दी, जिसे पुलिस ने मौके पर बरामद कर लिया।

जांच के दौरान पाउच से 7.08 ग्राम चिट्टा और आरोपी के कब्जे से 7220 रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में भी थाना नालागढ़ में ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  48 घंटे में बद्दी पुलिस का एक्शन, जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More