HomeHimachalSolanनौणी में एनसीसी ने किया वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

नौणी में एनसीसी ने किया वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

इस दौरान ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग जैसे विषयों के बारे में कैडेट्स को व्यवहारिक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन, अग्निशमन और साइबर क्राइम जैसे विषयों को सोलन जिला के प्रशासनिक विशेषज्ञों द्वारा कवर किया गया।

सोलन : डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी कैंपस में 1 एचपी बीएन (ब्वॉयज) एनसीसी बटालियन सोलन की ओर से 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

एनसीसी ब्वॉयज बटालियन सोलन के कमांडिग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस ने बताया कि शिविर में सोलन जिला के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 600 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

इस दौरान ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग जैसे विषयों के बारे में कैडेट्स को व्यवहारिक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन, अग्निशमन और साइबर क्राइम जैसे विषयों को सोलन जिला के प्रशासनिक विशेषज्ञों द्वारा कवर किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में एकता और अनुशासन को बढ़ावा देना और नेतृत्व कौशल का विकास करना है। कैडेट्स ने हॉर्टिकल्चर, सोशल फॉरेस्ट्री और कृषि उद्यमिता के अन्य पहलुओं के बारे में भी जाना। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां इस शिविर को मनोरंजक बनाती हैं और कैडेट्स के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास में मदद करती हैं।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस ने असल मालिकों को लौटाए गुम हुए मोबाइल फोन, इस पोर्टल की मदद से ट्रेस की लोकेशन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More