HomeHimachalSolanअब एमएनएस कर्मियों को भी मिलेगा पूर्व सैनिक का दर्जा, सोलन में...

अब एमएनएस कर्मियों को भी मिलेगा पूर्व सैनिक का दर्जा, सोलन में तुरंत करवाएं पंजीकरण

जिला सोलन में निवास कर रहे मिलिट्री नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के सेवानिवृत्त कर्मियों से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन में पंजीकरण करवाने का आग्रह किया गया है।

सोलन : जिला सोलन में निवास कर रहे मिलिट्री नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के सेवानिवृत्त कर्मियों से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन में पंजीकरण करवाने का आग्रह किया गया है।

उप निदेशक सैनिक कल्याण सोलन कर्नल (सेवानिवृत्त) एस.के. अग्निहोत्री ने कहा कि अब तक पूर्व सैनिक का दर्जा मुख्य रूप से थल सेना, नौ सेना और वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं जवानों तक सीमित था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय के उपरांत अब मिलिट्री नर्सिंग सेवा से सेवानिवृत्त कर्मियों को भी पूर्व सैनिक की श्रेणी में सम्मिलित किया गया है।

उप निदेशक ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन के पास यहां निवास कर रहे सेवानिवृत्त एम.एन.एस. कर्मियों का ब्यौरा उपलब्ध नहीं है। इसलिए आवश्यक है कि पूरी जानकारी कार्यालय के पास उपलब्ध हो, ताकि यह कर्मी केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

ये भी पढ़ें:  नाबालिग के हमले से घायल महिला की मौत; शोषण मुक्ति मंच ने मांगी कड़ी कार्रवाई

कर्नल एस.के. अग्निहोत्री ने ऐसे सभी सेवानिवृत्त कर्मियों से आग्रह किया कि वह जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन में संपर्क कर अपना नाम पंजीकृत करवाएं और पूर्व सैनिक पहचान पत्र प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-223764 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More