HomeHimachalसड़क सुरक्षा के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को मुख्यमंत्री ने झंडी दिखाकर...

सड़क सुरक्षा के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को मुख्यमंत्री ने झंडी दिखाकर किया रवाना

शिमला|
ओक ओवर से रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि इनमें से कांगड़ा जिला पुलिस को 14 और मंडी जिला पुलिस को 13 मोटरसाइकिलें दी जाएंगी. इसके अलावा शिमला, नूरपुर, मंडी और कांगड़ा पुलिस जिलों को बचाव कार्यों के लिए 42 चौपहिया वाहन, 14 इंटरसेप्टर वाहन और 10 रेस्क्यू वाहन जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे.

फेसबुक पेज से जुड़िए :
https://www.facebook.com/aapkibaatnewsnetwork

इन 4 पुलिस जिलों के लिए 3,373 सड़क सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 90 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. अब तक पुलिस विभाग को 5.71 करोड़ रुपये की लागत से 1,200 से अधिक उपकरण प्रदान किए जा चुके हैं. शिमला में एकीकृत सड़क सुरक्षा प्रवर्तन प्रणाली स्थापित करने के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:  औचक निरीक्षण : 50 फीसदी से कम परिणाम आने पर शिक्षकों से जवाब तलब, सिरमौर के 3 स्कूलों में पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक उच्च

इस प्रणाली को शिमला, कांगड़ा और मंडी जिलों में 450 से अधिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित निगरानी कैमरों से जोड़ा जाएगा, जिससे राज्य में पुलिस बेहतर और सुचारू तरीके से यातायात नियमों की डिजिटल निगरानी कर सकेगी.

इसके अलावा 34.66 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय के साथ एक सामूहिक कार्य योजना तैयार की गई है. योजना के तहत शिमला जिला केे 20 प्रतिशत असुरक्षित मार्ग नेटवर्क में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभाग इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहयोग प्रदान करेंगे.

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए राज्य के सात जिलों में गुड सेमेरिटन लॉ जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत 300 से अधिक पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को बुनियादी जीवन रक्षक तकनीकों में प्रशिक्षित किया गया है. इसके अतिरिक्त 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों ने यातायात सुरक्षा प्रवर्तन और सड़क दुर्घटना जांच तकनीकों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है.

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR ने एमलियोन बिजनेस स्कूल ल्योन, फ्रांस के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

हिमाचल प्रदेश में लगभग 7,500 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए पहली बार अंतरराष्ट्रीय सड़क मूल्यांकन कार्यक्रम सर्वेक्षण किया गया है. इस सर्वेक्षण के आधार पर सुरक्षा मानकों के अनुसार सड़कों का मूल्यांकन किया गया है. 3,200 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 10 वर्षीय सुरक्षित सड़क निवेश योजना तैयार की गई है, जिसमें लोक निर्माण और परिवहन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को शामिल किया जाएगा.

सड़क हादसों में 6.48 फीसदी कमी
हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 6.48 प्रतिशत की कमी आई है. वर्ष 2023 में 2,253 दुर्घटनाएं दर्ज की गई थी, जबकि वर्ष 2024 में 2,107 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं. प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में भी सुधार हुआ है. वर्ष 2023 में 892 मृत्यु दर्ज की गईं, जबकि वर्ष 2024 में 806 मृत्यु दर्ज की गईं.

ये भी पढ़ें:  सीएम बोले, हिमाचल को पानी पर अपना हक मिलना चाहिए, ढाई साल में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More