HomeHimachalSolanजंगलों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम को लेकर आदेश जारी

जंगलों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम को लेकर आदेश जारी

आदेशों के अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान सोलन जिला के समस्त गांवों के निवासी सभी सक्षम पुरुष जंगलों में आग से बचाव के लिए गश्त लगाने के लिए उत्तरदायी होंगे।

सोलन : जिला सोलन में ग्रीष्म ऋतु के दौरान जंगलों में लगने वाली आग के कारण सार्वजनिक संपत्ति और जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश ग्राम एवं लघु नगर गश्त अधिनियम, 1964 की धारा 3 के तहत आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान सोलन जिला के समस्त गांवों के निवासी सभी सक्षम पुरुष जंगलों में आग से बचाव के लिए गश्त लगाने के लिए उत्तरदायी होंगे। यह आदेश 15 जुलाई, 2026 तक लागू रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, तूफान-बिजली का भी अलर्ट

Latest Articles

Explore More