HomeHimachalSolanरेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर पुलिस ने मारी रेड, 94 पुड़ियों में...

रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर पुलिस ने मारी रेड, 94 पुड़ियों में पैक 300 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हिमलैंड सिटी मार्केट, आईटीआई रोड झाड़माजरी स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से 94 पुड़ियों में पैक कुल 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

इस पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश चंद उर्फ पंकू निवासी गांव ढाणा, मानपुरा, तहसील बद्दी को अवैध गांजे सहित काबू कर लिया। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना बरोटीवाला में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  बचपन में उठा पिता का साया, मां के हौसले से पुरुषोत्तम ने पास की JRF नेट परीक्षा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More