HomeHimachalShimlaघर के आंगन में आ गिरी थार, 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक...

घर के आंगन में आ गिरी थार, 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हादसे की जांच में जुटी

कुमारसैन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जहां महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर सीधे एक घर के आंगन में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया।

शिमला : जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जहां महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर सीधे एक घर के आंगन में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। मृतक की पहचान कुमारसैन के शावट गांव निवासी कविश चौहान (28) पुत्र जगदीश चौहान के रूप में हुई है। हादसे के समय वाहन में कविश अकेला था।

जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरगढ़ गांव में शुक्रवार रात करीब पौने 10 बजे हुआ। वीरगढ़ निवासी शीतल सिंघा (48) ने बताया कि वह अपने घर में थीं, तभी उन्हें ऊपर की ओर से किसी भारी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह बाहर निकलीं तो देखा कि उनके घर के आंगन में एक थार गाड़ी गिरी हुई थी। वाहन पूरी तरह पलट चुका था और उसकी छत जमीन की ओर थी।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में गहरी खाई में गिरी कार, 31 साल के युवक की दर्दनाक मौत, 2 घायल

जब वह पलटे हुए वाहन के पास पहुंचीं तो एक व्यक्ति गाड़ी के नीचे दबा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को वाहन के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलने पर थाना कुमारसैन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित कैसे हुआ।

ये भी पढ़ें:  जिलास्तर पर जलवा दिखाने के बाद राज्यस्तरीय खेलकूद में धमाल मचाएंगे मंडियाघाट के ये 24 खिलाड़ी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More