HomeHimachalMandiअब ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता भी 25 दिन में करवा सकेंगे LPG...

अब ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता भी 25 दिन में करवा सकेंगे LPG रिफिल की बुकिंग, गैस एजेंसियों को निर्देश जारी

अब सभी घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ता पिछली रिफिल की बुकिंग/डिलीवरी के उपरांत 25 दिन पूर्ण होने पर अपना अगला एलपीजी रिफिल बुक करवा सकते हैं।

मंडी : जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अब सभी घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ता पिछली रिफिल की बुकिंग/डिलीवरी के उपरांत 25 दिन पूर्ण होने पर अपना अगला एलपीजी रिफिल बुक करवा सकते हैं।

जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिजेंद्र सिंह पठानिया की ओर से इस संबंध में संबंधित गैस एजेंसियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित 25 दिनों के अंतराल के बाद रिफिल बुक करवाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उक्त निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि फरवरी, 2026 में मध्य-पूर्व में उत्पन्न संघर्ष की स्थिति के दौरान, केंद्रीय मंत्रालय द्वारा 12 मार्च, 2026 को मांग प्रबंधन के अस्थायी उपाय के रूप में घरेलू एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई थी। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल के पश्चात एलपीजी रिफिल बुक करने की व्यवस्था की गई थी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि, एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं

प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में अब एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति में सुधार तथा मांग-प्रबंधन संबंधी उपाय लागू किए जाने के समय की तुलना में रिफिल की लंबित मांग में पर्याप्त कमी को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय द्वारा मौजूदा रिफिल बुकिंग अंतराल में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है।

इसके अनुसार अब सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं (ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भी शामिल) के लिए एक समान रूप से 25 दिनों का अंतर-रिफिल बुकिंग अंतराल निर्धारित किया गया है।

बिलासपुर में भी आदेश जारी
बिलासपुर जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर शीतल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध एवं स्टेट ऑफ होर्मुज में उत्पन्न संकट के चलते एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर दबाव बढ़ा था, लेकिन वर्तमान में एलपीजी की आपूर्ति में सुधार तथा पेंडिंग ऑर्डर में आई कमी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए गैस रिफिल बुकिंग अंतराल को 45 दिन से घटाकर शहरी क्षेत्रों के समान 25 दिन करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  रसायन शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 207 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा था। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी 25 दिन के अंतराल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर बुक कराया जा सकेगा, जिससे उपभोक्ताओं को रिफिल के लिए लंबे इंतजार से राहत मिलेगी।

जिला नियंत्रक ने जिला बिलासपुर के समस्त एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित 25 दिन के अंतराल के पश्चात अपनी आवश्यकता अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  कमर्शियल सिलेंडर में ₹993 बढ़ोतरी पर CPI(M) सिरमौर भड़की, आंदोलन की चेतावनी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More