Home Himachal Solan SOLAN : सिरमौर कल्याण मंच की बैठक में आपदा पीड़ितों की मदद...

SOLAN : सिरमौर कल्याण मंच की बैठक में आपदा पीड़ितों की मदद पर मंथन, लिया ये फैसला

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान पर बैठक में गहरा दुख व्यक्त किया गया। सदस्यों ने उन सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, जिनकी जान इस आपदा में चली गई।

0

सोलन : सिरमौर कल्याण मंच सोलन की एक अहम बैठक मंच के अध्यक्ष प्रदीप ममगाई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में महासचिव यशपाल कपूर ने एजेंडा प्रस्तुत किया।

इसके बाद सदस्यों ने हाल ही में आयोजित डॉ. यशवंत सिंह परमार जयंती समारोह के आय-व्यय का विवरण रखा और उसे मंजूरी दी। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकारिणी को बधाई दी और इसमें सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान पर बैठक में गहरा दुख व्यक्त किया गया। सदस्यों ने उन सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, जिनकी जान इस आपदा में चली गई।

ये भी पढ़ें:  नारग में पहली बार होगा 'सैंणधार उत्सव' का आगाज, दिखेगी अनूठी संस्कृति की झलक

मंच ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि सिरमौर कल्याण मंच सोलन आपदा प्रभावित लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव मदद देगा। इस दौरान कोठों में बन रहे सिरमौर कल्याण मंच के भवन की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति जताई कि भवन निर्माण को गति देने के लिए एक संपर्क अभियान शुरू किया जाए। इस अभियान के तहत सदस्यों और शुभचिंतकों से सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी ताकि भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके।

इस विशेष बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस. परमार, कुंवर वीरेंद्र सिंह, डॉ. राम गोपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नवीन निश्चल शर्मा, हरिंद्र ठाकुर, कमल सिंह कमल, एल.आर. देहिया, उमेश कमल और जगदीश शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दो सड़क हादसे : एक महिला की मौत, दो घायल, पुलिस जांच में जुटी