HomeHimachalSolanनशे पर सोलन पुलिस का कड़ा शिकंजा, 3 मामलों में 7 तस्कर...

नशे पर सोलन पुलिस का कड़ा शिकंजा, 3 मामलों में 7 तस्कर गिरफ्तार, चिट्टा-चरस की बड़ी खेप बरामद

जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग मामलों में कुल 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 6.10 ग्राम चिट्टा और 1.032 किलोग्राम चरस बरामद की गई है।

सोलन : जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग मामलों में कुल 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 6.10 ग्राम चिट्टा और 1.032 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर इन तस्करों से नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस का नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार की जाएगी।

पहला मामला 14 अप्रैल 2026 का है, जब पुलिस थाना कंडाघाट क्षेत्र में SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी की। इस दौरान एक आल्टो कार में सवार रामपुर निवासी दो युवकों (25) और (21) के कब्जे से 6.10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन भी जब्त किया गया। 15 अप्रैल को आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया और उनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली रवानगी से पूर्व नाहन में पलकों पर बिठाए युवा IPS अधिकारी रमन कुमार मीणा, सिरमौर से शानदार विदाई

दूसरा मामला 18 अप्रैल 2026 को सामने आया, जब STF शिमला की टीम ने धर्मपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। कोरो-कैंथड़ी निवासी तीन आरोपियों (36), (29) और (37) को एक महिंद्रा XUV में बैठे हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 783 ग्राम चरस बरामद की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया और अदालत से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

तीसरा मामला 19 अप्रैल 2026 का है, जब SIU टीम ने अर्की थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अर्की और कुनिहार निवासी दो आरोपियों (31) और (32) को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। इनके कब्जे से 249 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और 20 अप्रैल को अदालत में पेश किया जा रहा है। तीनों मामलों में पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  पड़ोसी ने नाबालिग से की ये घिनौनी हरकत, अस्पताल में खुलासे से दंग रह गए सब, आरोपी गिरफ्तार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More