होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में बाइक सवार दो युवकों से स्मैक बरामद, गुप्त सूचना...

पांवटा साहिब में बाइक सवार दो युवकों से स्मैक बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा

सिरमौर के पांवटा साहिब में स्पेशल डिटेक्शन सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक पर सवार दो युवकों को स्मैक (हेरोइन) के साथ दबोचा है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में स्पेशल डिटेक्शन सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक पर सवार दो युवकों को स्मैक (हेरोइन) के साथ दबोचा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन सेल, पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोटरसाइकिल नंबर पर सवार अमित निवासी अंबीवाला और बालक राम निवासी पुरुवाला, बाबार नामक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लौट रहे हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित मोटरसाइकिल को रोककर दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.29 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  10 साल बाद गूंजने वाली थी किलकारी, पर गांव में न डॉक्टर था न दवा... फिर एक लोकगीत ने रचा चमत्कार!

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More