होमHimachalShimlaमशोबरा में बच्चों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे CM सुक्खू, बोले- ‘चिल्ड्रन...

मशोबरा में बच्चों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे CM सुक्खू, बोले- ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ मेरे परिवार का हिस्सा

इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पटाखे जलाकर खुशियां साझा कीं और उन्हें फल, मिठाइयां तथा पटाखे वितरित किए।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दीपावली के अवसर पर मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पटाखे जलाकर खुशियां साझा कीं और उन्हें फल, मिठाइयां तथा पटाखे वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं और यही कारण है कि वह समय-समय पर उनसे मिलने विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों में जाते रहते हैं। इन संस्थानों के दौरे का उद्देश्य बच्चों की समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं को समझना तथा उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाना है।

उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार के पास उनके कल्याण और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें:  मिशन-2027 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन की मजबूती के साथ बूथ-बूथ भाजपा को घेरने की तैयारी

सरकार उनकी शिक्षा का पूरा खर्च वहन कर रही है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त, उन्हें घर बनाने और विवाह संबंधी खर्चों के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में इन संस्थानों में छात्रावासों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने इन बच्चों के माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है। उनके सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:  डीजल-पेट्रोल पर 60 पैसे की बढ़ोतरी जनता पर एक और आर्थिक प्रहार, टैक्स पर टैक्स लगाना सुक्खू सरकार की पहचान: बिंदल

मुख्यमंत्री ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में कड़ी मेहनत करने तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी उनकी सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखेगी और वह स्वयं उनके कल्याण एवं उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी करते हैं।

इस अवसर पर बालिका आश्रम, मशोबरा की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप रतन, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण : 26 जून तक लागू रहेगी धारा-163
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More