बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी में तैनात 3 सहायक उप-निरीक्षकों को पुलिस मुख्यालय के आदेश पर उप-निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में पुलिस थाना बद्दी में तैनात राजीव कुमार तथा पुलिस थाना नालागढ़ में सेवाएं दे रहे महेश्वर और दुनी चंद शामिल हैं।
पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने तीनों कर्मचारियों को बैज लगाकर अलंकृत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों की निष्ठा, मेहनत और सेवाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया।
एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की जिम्मेदारी पदोन्नति के साथ और बढ़ जाती है। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा में पूरी तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पुलिस जिला बद्दी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने पदोन्नत हुए तीनों कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- ये भी पढ़ें : एम्स बिलासपुर में दुर्लभ कैंसर की जटिल सर्जरी, डाक्टरों ने 10×8 सेंटीमीटर का ट्यूमर निकालकर बचाई मरीज की जान
- ये भी पढ़ें : CM सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को बांटी 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता, 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ. कंवर भी सम्मानित




