HomeHimachalSirmaurनाहन में HRTC की बस से टकराई बाइक, युवक की मौके पर...

नाहन में HRTC की बस से टकराई बाइक, युवक की मौके पर गई जान; दूसरा गंभीर, हादसा CCTV में कैद

शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में शनिवार की शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नाहन : शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में शनिवार की शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र जस्सा सिंह निवासी गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन के रूप में हुई है।

हादसा नाहन-पांवटा साहिब रूट पर पेश आया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक मोहल्ला गोविंदगढ़ की तरफ से दिल्ली गेट की तरफ आ रही थी, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दिल्ली गेट की ओर से बस स्टैंड जा रही थी। गोविंदगढ़ मोहल्ले में पहुंचते ही बाइक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया। इसी बीच सामने से आ रही निगम की बस से बाइक की टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें:  महिला कर्मी से छेड़छाड़ मामले में आरोपी की बढ़ीं मुश्किलें, वकीलों ने केस लेने से किया इनकार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार विक्रम सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक सोहन निवासी नाहन को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए तत्काल डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

हादसे की ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में निगम की बस और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई दे रही है। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  2018 के केस का उद्घोषित अपराधी जींद से दबोचा, सिरमौर पुलिस की पीओ सेल का एक्शन

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More