होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब की बेटी डॉ. अंजलि सैनी की बदली तैनाती, अब सिविल...

पांवटा साहिब की बेटी डॉ. अंजलि सैनी की बदली तैनाती, अब सिविल अस्पताल में संभालेंगी गायनेकोलॉजिस्ट की जिम्मेदारी

क्षेत्रवासियों की मांग पर हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष मामला उठाया, जिसके बाद नियुक्ति आदेशों में संशोधन किया गया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के नवादा गांव की डॉ. अंजलि सैनी अब सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर सेवाएं देंगी। पहले उनकी नियुक्ति शिमला जिले के सिविल अस्पताल चौपाल में की गई थी।

क्षेत्रवासियों की मांग पर हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष मामला उठाया, जिसके बाद नियुक्ति आदेशों में संशोधन किया गया। वह आज ज्वाइन करेंगी।

डॉ. अंजलि सैनी, नवादा निवासी जस्मेर सैनी की बेटी हैं। उनके चौपाल में नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने मांग उठाई थी कि उन्हें पांवटा साहिब में तैनाती दी जाए, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

नसीमा बेगम ने लोगों की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। आग्रह स्वीकार किए जाने के बाद डॉ. अंजलि सैनी की तैनाती पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में करने के आदेश जारी हुए। उनकी नियुक्ति से अस्पताल में क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद है। इसके साथ साथ महिलाओं को बाहरी राज्यों या निजी अस्पताल के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।

डॉ. अंजलि सैनी की तैनाती पर क्षेत्रवासियों ने नसीमा बेगम का आभार जताया। नवादा गांव पहुंचने पर उनका स्वागत भी किया गया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नसीमा बेगम का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें:  नाहन के कालीस्थान मंदिर में PM नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए यज्ञ, जयराम ठाकुर ने डाली आहुति
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More