HomeHimachalSirmaurVIDEO हम गंगा जल भी पीते हैं, आब-ए-जमजम भी, सेवियां भी खाते...

VIDEO हम गंगा जल भी पीते हैं, आब-ए-जमजम भी, सेवियां भी खाते हैं और प्रसाद भी : कैप्टन सलीम

कैप्टन सलीम ने कहा कि गत 14 जून को माजरा प्रकरण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ जो टिप्पणियां की गईं हैं, वह नाकाबिले बर्दाश्त हैं...

नाहन: जिला सिरमौर मुस्लिम वेलफेयर कमेटी ने माजरा प्रकरण को लेकर डा. राजीव बिंदल द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय पर की गई टिप्पणियों पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

शनिवार को नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता में कमेटी के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन सलीम अहमद ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नाहन के पूर्व विधायक डा. राजीव बिंदल को सलाह देते हुए कहा कि हम तो गंगाजल भी पीते हैं और आब-ए-जमजम भी।

VIDEO : https://www.facebook.com/share/v/19ay3Vgb7d/

यहां अर्थी को कंधा सलीम, मुबारक, आमिर भी देता हैं, तो वहीं जनाजे को कंधा रमेश, अशोक सहित शर्मा जी, तोमर जी भी देते हैं। ये सब कब्रिस्तान में जनाजे के बाद मिट्टी भी डालते हैं और हम मोक्षधाम में जाकर चिता के ऊपर लकड़ी भी। हम जगन्नाथ यात्रा में पुष्प वर्षा भी करते हैं और प्रसाद भी चढ़ाते हैं। यहां ताजियों पर आकर शीश भी नवाया जाता है, तो ईद पर हिंदू-मुस्लिम एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद भी देते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन में पेशी के बाद दो पक्ष भिड़े, मारपीट और धमकी के आरोपों पर क्रॉस केस दर्ज

उन्होंने कहा कि हम ईद की सेवियां भी खाते हैं और प्रसाद भी। विरासत में मिले इस आपसी सौहार्द के चलते यहां हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के बीच कोई भेदभाव नहीं है। ऐसे में बिंदल साहब आप इस आपसी भाईचारे और सौहार्द को खराब करने की कोशिश न करें।

कैप्टन सलीम अहमद ने सवाल किया कि माजरा प्रकरण में हुए प्रदर्शन के दौरान क्या किसी भाजपा नेता का बेटा शामिल था या कभी होता है? नहीं, क्योंकि ऐसे प्रदर्शनों में सिर्फ आम और गरीब लोग होते हैं।

बिंदल और सुखराम जी ने तो हाईकोर्ट में जाकर जमानत करवा ली, लेकिन जिन अन्य 50 लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनकी जमानत कौन करवाएगा। भीड़ एकत्रित कर भाजपा नेताओं ने अपनी राजनीतिक रोटियां तो सेंक लीं, लेकिन अब इस प्रकरण में आम और गरीब आदमी फंसकर रह गया है, जिसे वकीलों की मोटी फीस और अदालत के चक्कर काटने पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2025: कलाकारों के चयन के लिए इस दिन होंगे ऑडिशन

कैप्टन सलीम ने कहा कि राजीव बिंदल एक बहुत ही सुलझे हुए राजनीतिज्ञ हैं, लेकिन गत 14 जून को माजरा प्रकरण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ जो टिप्पणियां की, वह नाकाबिले बर्दाश्त हैं और न ही अल्पसंख्यक समुदाय ऐसी राजनीति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त करेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More