Home Himachal टीजीटी मेडिकल भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, 11065 उम्मीदवारों में से 502...

टीजीटी मेडिकल भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, 11065 उम्मीदवारों में से 502 सफल

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शिक्षा विभाग में टीजीटी मेडिकल के पदों के लिए ली गई कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का परिणाम दो महीने के भीतर ही घोषित कर दिया है।

0

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शिक्षा विभाग में टीजीटी मेडिकल के पदों के लिए ली गई कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का परिणाम दो महीने के भीतर ही घोषित कर दिया है। पद कोड 25003 के 169 पदों के लिए आयोग को 12866 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी को अस्थायी रूप से प्रवेश दिया गया था।

कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 11065 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 1801 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। उपस्थित कुल 11065 उम्मीदवारों में से 502 सफल रहे हैं। ये परीक्षा 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि दस्तावेजों का सत्यापन 2 मार्च, 2026 को सुबह 10:00 बजे होगा।

ये भी पढ़ें:  53 युवाओं को मिली नौकरी, मिनी जॉब फेयर में 6 कंपनियों ने किया चयन