HomeBreakingशिक्षा खंड सतौन के दुर्गम स्कूल अधोग में शिक्षा उपनिदेशक की दबिश,...

शिक्षा खंड सतौन के दुर्गम स्कूल अधोग में शिक्षा उपनिदेशक की दबिश, जांची एक-एक व्यवस्था, दिए ये निर्देश

शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री राजीव ठाकुर ने शनिवार को सतौन शिक्षा खंड की दुर्गम राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला अधोग का औचक निरीक्षण किया। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत कठवाड़ के इस स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षा उपनिदेशक ने विभिन्न कार्यों एवं प्रबंधन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

नाहन : शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री राजीव ठाकुर ने शनिवार को सतौन शिक्षा खंड की दुर्गम राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला अधोग का औचक निरीक्षण किया। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत कठवाड़ के इस स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षा उपनिदेशक ने विभिन्न कार्यों एवं प्रबंधन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण में पाया गया कि पाठशाला के सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप अक्तूबर 2025 में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त विद्यालय में यौन शोषण समिति का भी गठन किया गया है और इसकी बैठकें महीनेवार आयोजित की जा रही हैं।

विद्यालय में आपदा प्रबंधन के लिए योजना तैयार करने का कार्य प्रगति पर है, जिसके रिकॉर्ड रजिस्टर भी पाठशाला में पाए गए। उपनिदेशक ने इस दौरान वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्राप्त अनुदान राशियों के उपयोग की भी जांच की। पाया गया कि सभी अनुदान राशियों का उचित और पूर्ण प्रयोग कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब-नाहन हाईवे पर फंसा ट्राला, 2 घंटे से ट्रैफिक प्रभावित, लोग परेशान

यूथ एंड ईको क्लब के अंतर्गत प्राप्त अनुदान राशि से भी बच्चों के लिए नियमित रूप से गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। निरीक्षण में प्राथमिक पाठशाला में पढ़ रहे कुल 26 नामांकित विद्यार्थियों में से 20 की उपस्थिति मिली। इसके साथ साथ माध्यमिक पाठशाला में कुल 29 नामांकित विद्यार्थियों में से 24 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए।

शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर राजीव ठाकुर ने इस दौरान स्कूल की सारी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि शौचालय में सफाई की व्यवस्था अच्छी पाई गई और पाठशाला का भवन भी पर्याप्त उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद दोनों पाठशालाओं में तैनात अध्यापकों की एक संयुक्त बैठक ली गई।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब चैंबर में नई टीम का गठन, दीपन गर्ग अध्यक्ष बने; इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता और रोजगार पर फोकस

बैठक में शिक्षकों को विशेष रूप से आई.सी.टी. डिवाइसेज व लाइब्रेरी बुक्स जैसे सभी संसाधनों का आपस में मिलजुलकर प्रयोग करने और उन्हें बच्चों के साथ साझा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इन दोनों पाठशालाओं के विद्यार्थियों के लिए एक ही रसोई घर में संयुक्त रूप से खाना बनता है।

प्रार्थना सभा भी एक साथ इकट्ठे ही की जाती है और खेल का मैदान भी संयुक्त रूप से प्रयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के विषय ज्ञान को बढ़ाने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ताकि उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार हो सके।

ये भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल बोले- केंद्र के पैसों से ही चल रही प्रदेश सरकार, कम से कम आभार तो जताएं
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More