HomeHimachalUnaदुबई में दो रजत जीतकर सुनील ने रचा इतिहास, सीएम और डिप्टी...

दुबई में दो रजत जीतकर सुनील ने रचा इतिहास, सीएम और डिप्टी सीएम ने दी बधाई

ऊना जिले के अंब उपमंडल के होनहार पैरा एथलीट सुनील कुमार ने दुबई में आयोजित 17वीं फजा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम पर रोशन किया है।

ऊना : ऊना जिले के अंब उपमंडल के होनहार पैरा एथलीट सुनील कुमार ने दुबई में आयोजित 17वीं फजा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम पर रोशन किया है।

जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 32.47 मीटर भाला फेंककर उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया, जबकि शॉटपुट प्रतियोगिता में 8.04 मीटर गोला फेंककर दूसरा रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई संदेश में कहा कि सुनील कुमार की यह उपलब्धि हिमाचल की खेल प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना अत्यंत सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सुनील भविष्य में भी देश के लिए पदक जीतते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल: B.Ed. की 8000 सीटों के लिए 23 मई को होगी प्रवेश परीक्षा

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संदेश में कहा कि सुनील कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है। यह उपलब्धि न केवल ऊना, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल का मान बढ़ाते हुए सुनील कुमार ने सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने भी सुनील कुमार और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

ये भी पढ़ें:  HRTC की बसों में अब मुफ्त सफर नहीं कर सकेंगे स्कूली विद्यार्थी, 1 अप्रैल से ‘हिम बस पास’ अनिवार्य
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More