नाहन : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर निहोग के पास HRTC बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह अकाल कॉलेज बडू साहिब से अपने जानकार कल्प शर्मा के साथ बाइक नंबर HP71-7381 पर भूर्शिंग महादेव मंदिर सराहां दर्शन के लिए गई थी। दर्शन कर लौटते समय निहोग के पास नाहन की तरफ से आ रही HRTC बस ने मोड़ पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस ने चालक कुशल शर्मा निवासी डाकघर कोटला मोलर के खिलाफ नाहन थाना में केस दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
- ये भी पढ़ें : सरेआम गुंडागर्दी: शिमला में हरियाणा के पर्यटकों ने HRTC के चालक को बेरहमी से पीटा, लगे 6 टांके, 4 गिरफ्तार
- ये भी पढ़ें : सिरमौर: नाकेबंदी देख घबराया चालक, भागने की कोशिश में कार कच्चे में उतारी पर पेड़ बना बाधा; फिर नशीले कैप्सूल के साथ दबोचा गया





