HomeHimachalMandiजवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन...

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई अंतिम तारीख

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

मंडी : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज भटनागर ने बताया कि मंडी जिले के वे विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं। अभ्यर्थी का जिला मंडी का निवासी होना तथा मंडी जिले में ही कक्षा पांचवीं की पढ़ाई करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  पशु मित्र भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 35 पुरुष अभ्यर्थी सफल, अब महिलाओं की बारी

उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

प्रधानाचार्य ने मंडी जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवसर की जानकारी अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी योग्य छात्र आवेदन से वंचित न रहे।

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक और विद्यार्थी विद्यालय के दूरभाष/मोबाइल नंबर 01905-282046, 9805319303 और 7500741897 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन डाइट में पहली बार टैली सॉफ्टवेयर कार्यशाला, इन्हें दिया जा रहा प्रशिक्षण

Latest Articles

Explore More