होमHimachalविकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद : पीजी कालेज नाहन बना सिरमौर का...

विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद : पीजी कालेज नाहन बना सिरमौर का नोडल कालेज, यहां 9 मार्च तक करें आवेदन

नाहन : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा डॉ. यशवंत सिंह परमार पीजी कालेज नाहन को “विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद 2025” के अंतर्गत सिरमौर जिले के नोडल कॉलेज के रूप में नामित किया गया है. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है.

फेसबुक पेज से जुड़िए :
https://www.facebook.com/aapkibaatnewsnetwork

जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होंगे आयोजन
कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं जिला संगठक डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि युवा संसद तीन स्तरों जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी. 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा प्रतिभागी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. इच्छुक प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल के माध्यम से 9 मार्च तक आवेदन करना होगा.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के बागथन उपमंडल में बार-बार लग रहे पावर कट, उपभोक्ता परेशान, बिजली बोर्ड ने बताई ये वजह

ऐसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया के तहत प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल https://www.mygov.in पर पंजीकरण करना होगा और “आपकी दृष्टि में विकसित भारत का क्या अर्थ है?” विषय पर 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा. प्राप्त वीडियो में से 150 उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा. इन 150 प्रतिभागियों को डॉ. यशवंत सिंह परमार पीजी कालेज नाहन में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. जिला स्तरीय कार्यक्रम में 10 विजेताओं का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. राज्य स्तर पर चयनित शीर्ष 3 विजेता राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाली युवा संसद में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त करेंगे.

ये भी पढ़ें:  बच्चों ने स्कूल कक्ष में ही उगा दी बटन मशरूम, मिड डे मील में जाएगी परोसी, हिमाचल में ऐसा पहली बार!

प्रतिष्ठित हस्तियां करेंगी मूल्यांकन
इस पूरी चयन प्रक्रिया में शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति निर्णायक मंडल का हिस्सा होंगे, जो प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन करेंगे.

युवा बढ़-चढ़कर लें हिस्सा
कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने सिरमौर जिले के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए 9418492635 और 9016021385 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:  एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी गेहूं की खरीद, शुरू हुआ पंजीकरण, जानें क्या रहेगा MSP
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More