Home Judicial @Sirmaur: नेशनल लोक अदालत में सुलझे 1165 मामले: 5.77 करोड़ रुपये के...

@Sirmaur: नेशनल लोक अदालत में सुलझे 1165 मामले: 5.77 करोड़ रुपये के समझौते

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान कुल 5205 मामले लोक अदालत में लिए गए, जिनमें से 1165 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 5,77,59,222 रुपये का समझौता हुआ।

0

नाहन : नेशनल लोक अदालत के दौरान लिए गए और निपटाए गए मामलों के आंकड़े जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर ने जारी किए हैं। लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा किया गया और करोड़ों रुपये के समझौते हुए।

जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान कुल 5205 मामले लोक अदालत में लिए गए, जिनमें से 1165 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 5,77,59,222 रुपये का समझौता हुआ।

मामलों के वर्गीकरण के अनुसार पूर्व-लिटिगेशन के 230 मामले निपटाए गए, जिनमें 6,84,160 रुपये का समझौता हुआ। वहीं पोस्ट-लिटिगेशन के 358 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें 5,59,30,062 रुपये के समझौते हुए। इसके अलावा मोटर वाहन से जुड़े 577 मामलों का निपटारा हुआ, जिनमें 11,45,000 रुपये का समझौता हुआ।

ये भी पढ़ें:  जुन्गा रियासत के 200 साल पुराने राजमहल में भीषण अग्निकांड, एक हिस्सा हुआ राख

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिरमौर के सचिव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना और अदालतों पर बढ़ते मामलों के बोझ को कम करना है।