HomeNationalइंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव: ओडिशा में हिमाचल प्रदेश को पहला पुरस्कार

इंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव: ओडिशा में हिमाचल प्रदेश को पहला पुरस्कार

इस कॉन्क्लेव में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किन्नौर जिला की पुरवनी की महिला टीम ने किया. कॉन्क्लेव में हिमाचल प्रदेश की 10 सदस्यीय टीम ने गुमान नेगी के नेतृत्व में भाग लिया, जहां किन्नौर जिला की समृद्ध संस्कृति का ओडिशा में डंका बजा.

सोलन: ओडिशा के संबलपुर में आयोजित में इंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव में हिमाचल की टीम ने पहला स्थान हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है. यूथ कांक्लेव का आयोजन प्रोजेक्ट पॉइंट ओडिशा, विश्व युवा केंद्र दिल्ली और ओडिशा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान से किया गया. यह कांक्लेव 14 से 18 दिसंबर तक चला.
इस कॉन्क्लेव में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किन्नौर जिला की पुरवनी की महिला टीम ने किया. कॉन्क्लेव में हिमाचल प्रदेश की 10 सदस्यीय टीम ने गुमान नेगी के नेतृत्व में भाग लिया. जहां किन्नौर जिला की समृद्ध संस्कृति का ओडिशा में डंका बजा. टीम में माला नेगी, सुजाता नेगी, नैना नेगी, राजवंती नेगी, शर्मिला नेगी, अल्पना नेगी, मंगेश नेगी, अशील नेगी शामिल रहीं. इस यूथ कांक्लेव में 17 राज्यों  के 207 युवाओं ने भी भाग लिया.
सभी युवाओं को संबलपुर व उसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर भ्रमण करवाया गया. इसमें आईआईएम संबलपुर, समलेश्वरी माता मंदिर, हुमा मंदिर, हीराकुड डैम, देवरीगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी पार्क समेत विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया. प्रतिभागियों ने मशहूर संबलपुरी साड़ी निर्माता क्राफ्ट विलेज चारपाली में जाकर स्वयं देखा कि यहां हर घर में बुनकर किस प्रकार संबलपुरी साड़ी का निर्माण करते हैं. यूथ कांक्लेव के अंतिम दिन हिमाचल टीम लीडर गुमान सिंह नेगी ने अपने अनुभवों को साझा किया. कार्यक्रम के अंतिम दिन देशभर से आए युवा किन्नौर के लोक नृत्य पर झूम उठे. हिमाचल की टीम ने राष्ट्रीय युवा योजना हिमाचल प्रदेश के कोऑर्डिनेटर यशपाल कपूर के नेतृत्व में भाग लिया.
ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इन स्कूलों के होनहारों ने गाड़े सफलता के झंडे, फर्स्ट डिवीजन तो पाई ही, कई विषयों में बटौरे 100/100 अंक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More