HomeNationalबाबा बर्फानी ने लिया पूर्ण आकार, पवित्र गुफा से सामने आई पहली...

बाबा बर्फानी ने लिया पूर्ण आकार, पवित्र गुफा से सामने आई पहली तस्वीर, 6-7 फीट ऊंचा बना शिवलिंग

पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पवित्र गुफा के भीतर 6 से 7 फुट ऊंचा शिवलिंग नजर आया

श्रीनगर : पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पवित्र गुफा के भीतर 6 से 7 फुट ऊंचा शिवलिंग नजर आया, जिसने श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा दिया है। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों ने सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। फिलहाल यात्रा मार्गों पर भारी बर्फ जमा है। सामान्य क्षेत्रों में 6 से 8 फुट और हिमस्खलन संभावित इलाकों में 10 से 12 फुट तक बर्फ पड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 9 मार्च 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

प्रशासन की ओर से बालटाल मार्ग पर 9 किलोमीटर और नुनवान-पहलगाम मार्ग पर 8 किलोमीटर ट्रैक से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही ट्रैक को 12 फुट चौड़ा करने, रास्तों की सतह सुधारने, रिटेनिंग वॉल और कल्वर्ट निर्माण का कार्य भी जारी है।

यात्रा के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस बार संवेदनशील और आपदा संभावित क्षेत्रों को ‘नो एंट्री जोन’ घोषित किया गया है।

बालटाल और नुनवान दोनों मार्गों को पहले से अधिक चौड़ा किया गया है और पुलों को भी मजबूत बनाया गया है। बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर कैंप नहीं लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, दरिंदों ने लाश के साथ की ऐसी क्रूरता, रोंगटे खड़े कर देगी ये वारदात
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More