Home National महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती...

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटना

विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद विमान में आग लग गई और घटनास्थल पर मलबा व आग की लपटें देखी गईं।

0

मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह 8:45 बजे बारामती में एक चार्टर्ड विमान हादसे में निधन हो गया। इस भीषण हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार सहित कुल पांच लोगों के निधन की सूचना है। विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद विमान में आग लग गई और घटनास्थल पर मलबा व आग की लपटें देखी गईं।

मिली जानकारी के अनुसार अजित पवार मुंबई से चार्टर्ड विमान में बारामती जा रहे थे। उनके साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ सवार थे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी पुष्टि की है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें:  कमांडेंट अंशुमान रतूड़ी सहित इन 8 वीरों को राष्ट्रपति से मिलेगा तटरक्षक सेवा मेडल

अजित पवार 66 वर्ष के थे और महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में चार सभाओं को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य सहित शरद पवार और सुप्रिया सुले जो दिल्ली में थे, बारामती के लिए रवाना हो गए। परिवार के अन्य सदस्य उनके मुंबई आवास की ओर निकल चुके हैं।

हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। यह हादसा महाराष्ट्र की राजनीति और शासन व्यवस्था के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें:  #Sirmaur: बीमारी के उपचार के लिए आई महिला को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, गई जान