HomeNational...जब बड़े बुजुर्ग अपने एकाकीपन से निकल बने आनंद-यात्री

…जब बड़े बुजुर्ग अपने एकाकीपन से निकल बने आनंद-यात्री

आईस्का(AISCA) द्वारा राजधानी दिल्ली के वायएमसीए ऑडिटोरियम में 'हम आनंद यात्री' नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चंद्रकांत पाराशर
दिल्ली/एनसीआर : आईस्का(AISCA) द्वारा राजधानी दिल्ली के वायएमसीए ऑडिटोरियम में ‘हम आनंद यात्री’ नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह विशेष कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कुल 60 गीतों की सुरमयी प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था द्वारा समाज में निरंतर पसरते ‘इंप्टिनेस सिंड्रोम’ के बारे में जनजागृति अभियान के अंतर्गत किया गया था। बुजुर्गों में आपसी मेलजोल बढ़ाना और उन्हें समाज के स्नेहपूर्ण धारा में लाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य था।

बता दें कि ये संस्था सीनियर सिटीजंस में खालीपन की वजह से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए Emtiness Syndrome पर ज्यादा काम करती है। इसके अंतर्गत उनके मनोरंजन के साथ प्रबोधन किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा-चंबा संस्कृति उत्सव में गद्दी गायक आर्य भरमौरी का सम्मान, 'स्पेशल परफॉर्मर' अवॉर्ड से नवाजा

यह प्रोगाम सोसायटीज, वृद्धाश्रम, ऑडिटोरियम में किए जाते हैं, वहां आपसी संपर्क/बातचीत में अगर किसी को खालीपन की शिकायतें नोटिस या दिख जाती हैं तो संस्था उनकी मदद करती है।

विशेषकर एकल वृद्ध और विदेशों में बसने वाले बच्चों के माता-पिता को विशेष सहायता प्रदान करने के लिए यह अग्रणी है।

कार्यक्रम का आयोजन आईस्का AISCA की अध्यक्ष शकीला शेख के नेतृत्व एवं संस्था के निदेशक डॉ. सुभाष ढींगरा द्वारा दिए उचित मार्गदर्शन व प्रेरणा से प्रतिभागी वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ मंच पर शानदार प्रस्तुतियां भी दीं।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और समर्थकों का सम्मान समारोह (Felicitation) आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों के उत्साह, कला और सामाजिक योगदान की हौसला आफजाई की गई।

ये भी पढ़ें:  सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, शपथ के बाद संभाला पदभार

इस कार्यक्रम में दिल्ली की गायिका रेशमा गोदरा, डा. सलमा ख़ान, भास्कर शुक्ला, प्रदीप भारद्वाज, पंकज डैंग के साथ साथ राजेश गुप्ता, मि. प्रिंस, हरमिंदर कौर, मि. ललित का विशेष योगदान रहा।

सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके जीवन में आनंद भरने का संदेश देता यह समारोह संपन्न हुआ।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More