HomeHimachalSirmaurसांसद के निर्देश : सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संबंधित...

सांसद के निर्देश : सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संबंधित विभाग उठाएं ठोस कदम, कार्य योजना की जाए तैयार

सांसद ने बताया कि जिला में वर्ष 2023 में 207 सड़क दुर्घटनाओं में 78 मौतें और 285 घायल हुए। 2024 में 186 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 84 की मृत्यु और 235 घायल हुए, जबकि इस वर्ष इन आंकड़ों में कमी आई है। अगस्त 2025 तक 128 दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 45 की मृत्यु और 162 घायल हुए हैं।

नाहन : संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को नाहन के बचत भवन में सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

सांसद ने लोक निर्माण और राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़कों की जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थान पर स्पीड ब्रेकर और वहां साइन बोर्ड भी स्थापित किए जाए। उन्होंने पुलिस और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को नशे का सेवन करके वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने के बारे में भी जागरूक करें, ताकि जानमाल की हानि न हो।

ये भी पढ़ें:  DC प्रियंका वर्मा ने किया पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना का शुभारंभ

सांसद ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में भी बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में बिना नम्बर के वाहनों की विशेष निगरानी रखें और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि जिला में वर्ष 2024-25 में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी 2.53 करोड़ रुपए, जबकि इस वर्ष अभी तक 1.73 करोड़ रुपए के चालान किए गए हैं। उन्होंने जिला में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन करने को कहा।

सांसद ने बताया कि जिला में वर्ष 2023 में 207 सड़क दुर्घटनाओं में 78 मौतें और 285 घायल हुए। 2024 में 186 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 84 की मृत्यु और 235 घायल हुए, जबकि इस वर्ष इन आंकड़ों में कमी आई है। अगस्त 2025 तक 128 दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 45 की मृत्यु और 162 घायल हुए हैं। आरटीओ सिरमौर चंदेल ने बैठक में क्रमवार मद प्रस्तुत किए। इससे पूर्व बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव दिए, जिस पर सांसद ने संबंधित विभागों को उचित दिशा निर्देश जारी करें।

ये भी पढ़ें:  आयुष काढ़ा बढ़ाएगा आपकी इम्युनिटी, नाक-गले व श्वास समस्याओं के इलाज में भी मददगार

बैठक में डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा, एडीएम एलआर. वर्मा, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा पुंडीर, जिला में कार्यरत सभी एसडीएम, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम राम दयाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा डा. हिमेंद्र बाली, अध्यक्ष सड़क सुरक्षा क्लब नरेंद्र तोमर समेत जिला के विभिन्न ट्रांसपोटर, ऑपरेटर्स भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मोगीनंद में हादसा, बाइक चालक नाहन के युवक की बाजुएं फ्रैक्चर, इलाज पर भी उठे सवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More